संतकबीरनगर (धनघटा)। उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर सैय्यद जमाल हैदर जैदी (60) का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। उनका पैतृक गांव हैंसर विकास खंड के ग्राम सुरैना था। वह बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे तथा कांशीराम के काफी करीबी माने जाते रहे। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
डाॅक्टर सैय्यद जमाल हैदर जैदी समाज में एक बड़ी पहचान रखते थे उनकी पढ़ाई में रसायन शास्त्र में दिलचस्पी रखने के नाते उनको इस मुकाम पर ले गई की उन्होंने डाॅक्ट्रेट की उपाधि भी इसी विषय में प्राप्त की और लखनऊ के सबसे प्रतिष्ठित काॅलेजों में से एक शिया पीजी काॅलेज में लेक्चरर से लेकर विभागाध्यक्ष तक का पद उन्होंने तय किया। वह बसपा के संस्थापक कांशीराम की सबसे करीबी और विश्वसनीय सलाहकारों में थे। बसपा की अंतिम सरकार में वो उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा आयोग के अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। वहां से उन्होंने आयोग के कामकाज को आम छात्रों के हितों के लिए खोला।
उनके निधन पर नकी हैदर जैदी, साईद हैदर जैदी, सैयद राजू ,काजी एजाज, सरफराज अहमद ,अमरनाथ यादव आदि ने शोक जताया है।