संतकबीरनगर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित महिला अस्पताल के तीसरे तल पर बने एक कमरे में शनिवार को युवक और युवती घुस गए और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
जब अस्पताल के सुरक्षा कर्मियों को जब भनक लगी तो वे दरवाजा खटखटाने लगे। लगभग 20 मिनट तक दरवाजा न खुलने पर वहां भीड़ जुट गई। जब उन्होंने दरवाजा खोला तो युवक-युवती को कमरे से बाहर लाया गया और अस्पताल प्रशासन के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद दोनों को कलक्ट्रेट स्थित पुलिस चौकी भेज दिया गया। वहां पर दोनों के परिजनों को बुलाया गया था। समाचार लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे। संवाद