फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फार्म सात पीडीए के लोगों का नाम काटने के लिए लाया गया

विज्ञापन
त्रकार वार्ता करते सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक अब्दुल कलाम ने कहा कि फाॅर्म-सात को पीडीए के लोगों का नाम काटने के लिए लाया गया है। एक बार जब नोटिस दी जा रही है तो दूसरी नोटिस देने का क्या औचित्य है। यह सब भाजपा की चाल है। वह पीडीए के लोगों का नाम काटकर सत्ता हथियाना चाहती है। वे बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम काटने के लिए फॉर्म सात से लोगों को सावधान रहना होगा। इसकी लगातार निगरानी करनी होगी। हर बूथ पर भाजपा के इशारे चुनाव आयोग पीडीए के लोगों को नोटिस भेज रही है। जबसे फाॅर्म सात बंटा है, तबसे हर बूथ के बीएलओ को षडयंत्र के तहत नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है। होली और रमजान को देखते हुए पीडीए का वोट काटने का भाजपा ने यह षडयंत्र किया है। इस दौरान प्रदेश सचिव लोरिक यादव, रामदरश यादव, एखलाख अहमद, ओंकार यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें