फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मदरसे में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन

- पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मसिंहवा। क्षेत्र में संचालित एक मदरसे में शिक्षक की नौकरी देने के नाम सवा चार लाख रुपये ले लिए। दस साल बीत जाने के बाद न तो नौकरी मिली और न ही उसके रुपये वापस किए गए। अब अपने दिए रुपये वापस करने की मांग करने पर उल्टे जानमाल की धमकी दी जा रही है। ऐसा आरोप लगाते हुए पीड़ित ने एसपी को आवेदन पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कसया निवासी मोहम्मद अली पुत्र मोहर अली का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित एक मदरसे के प्रधानाचार्य, प्रबंधक व कोषाध्यक्ष ने दस वर्ष पूर्व उसे झांसा दिया कि मदरसा सरकारी होने जा रहा है और उसके भाई आबिद अली को मदरसे में अध्यापक की नौकरी मिल जाएगी। इसके लिए सवा चार लाख रुपये की मांग की। उसने भाई की नौकरी के लिए जेवरात बेच कर और उधार लेकर रुपये का इंतजाम करके उन लोगों को दे दिया। आरोप है कि पैसा दिए दस वर्ष बीत गया और अभी तक उसके भाई को न तो नौकरी मिली और न ही उसके दिए रुपये वापस किए गए। आरोप है कि एक अक्तूबर को धर्मसिहवा थाने पर तहरीर दिया तो विपक्षी उग्र हो गए। अब लोग जानमाल की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने एसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रवींद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें