फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से जबरिया शादी का आरोप

Sun, 29 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
  प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि क्षेत्र के कटबंध गांव निवासी मोनू और उसके पिता मुंद्रिका को शनिवार की शाम को हिरासत में लिया गया था। क्षेत्र के ही एक गांव में मुद्रिका की बेटी ब्याही गई है। उसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने 100 नंबर पर सूचना दिया कि मोनू उसकी नाबालिग बेटी से जबरिया शादी करने का प्रयास कर रहा है। जिसमें मुद्रिका भी सहयोग कर रहे  है।
विज्ञापन

उसी सूचना पर बाप- बेटे को पकड़ कर शांति भंग की आशंका में चालान किया गया। जबकि लड़की को उसके पिता को सौंप दिया गया। इधर मोनू का आरोप था कि तीन माह पहले वह अपने बहन के घर गया था। उसी दौरान उसकी लड़की से चक्कर चल गया।
उसके मोबाइल पर वह मिस्डकाल करती थी ,फिर वह बातचीत करता था। शादी की बात वह परिजनों की सहमति पर ही कर रहा था, लेकिन प्रेमिका नहीं मानी और कई बार उसके घर चली आई। उसने बताया कि वह एक मंदिर में शादी भी की थी। उसकी शादी में तमाम लोगों ने सहयोग किया। जबरिया शादी करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें