फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंगदारी न देने पर दबंगों ने ढहाया महिला शिक्षामित्र का मकान

Mon, 07 Jul 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उस्का खुर्द में दबंगों के द्वारा गिराया गया महिला का मकान 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के उस्का खुर्द गांव में रंगदारी न देने पर दबंगाें ने महिला शिक्षामित्र का मकान ढहा दिया। आरोप है कि दबंग उसे वर्ष 2016 से ही प्रताड़ित कर रहे हैं। किसी तरह से उसने पाई-पाई जोड़कर मकान बनवाया था।
विज्ञापन

आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं तथा जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। हालांकि मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के सरैया अतरौरा निवासी पुष्पा देवी का कहना है कि वह तेनुआ राय गांव में शिक्षा मित्र हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में सड़क पर एक बिस्वा जमीन ली थी और चहारदीवारी करवा लिया। उसका खुर्द के ही निवासी रामजतन मौर्या शुरूआती दौर से ही चाहते थे कि मैं यह जमीन उन्हें दे दूं। लेकिन मैंने मना कर दिया। तभी से वह मुझे तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे।
आरोप है जब भी वह निर्माण कराना चाहती थी, उस मकान के निर्माण में किसी तरह का अड़गा लगाकर निर्माण रोकवा देते थे। पांच जुलाई की रात में आरोपियों ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसके मकान को जेसीबी से ढहवा दिया। उस समय वहां पर कोई नहीं था उसके परिवार के लोग घर पर थे। दबंग उनसे मकान छोड़ने या पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें