फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
सुबह के समय छाया रहा कोहरा, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई-संवाद
विज्ञापन
लोहरैया। नवंबर के तीसरे सप्ताह में कोहरे ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा इतना घना रहा कि कुछ दूरी पर भी स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। इससे नौकरीपेशा लोगों, स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के काम से घरों से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका के बीच सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह करीब आठ बजे के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हुआ और दृश्यता बढ़ने पर लोगों ने अपने गंतव्य की ओर रुख किया।
वहीं कोहरे के साथ ही ठंड का असर भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडक महसूस होने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। मौसम में आए इस बदलाव से अब सर्दी का एहसास होने लगा है। संवादट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें