फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनघटा में बनेगा फ्लाईओवर... जाम से मिलेगी निजात

Wed, 09 Oct 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 700 मीटर होगी फ्लाईओवर की लंबाई, सड़क और परिवहन मंत्रालय की टीम जल्द करेगी सर्वे
विज्ञापन

- डीएम ने प्रस्ताव तैयार कर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर/धनघटा। आवागमन को सुगम बनाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी मुहिम के तहत अब धनघटा चौराहे पर फ्लाईओवर बनेगा। इससे एक तरफ धनघटा चौराहे पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी वहीं रामजानकी मार्ग पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। फ्लाईओवर को लेकर डीएम ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही टीम इसका सर्वे करेगी।
सड़क परिवहन मंत्रालय की स्वीकृति के बाद राम जानकी मार्ग का चाैड़ीकरण कार्य चल रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इधर धनघटा चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या हो रही है। जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने पहल की है। डीएम ने धनघटा चौराहे पर आवागमन सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा है।
विज्ञापन

इसके तहत धनघटा चौराहे पर करीब सात सौ मीटर लंबा फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय की टीम यहां आकर सर्वे करेगी। इसके बाद फ्लाईओवर के निर्माण को अंतिम रूप दिया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से राम जानकी मार्ग से सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

धनघटा चौराहे पर आए दिन लगता है जाम
धनघटा चौराहे पर आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके कारण इस मार्ग पर सफर करने वालों को जाम से जुझना पड़ रहा है। यहां पर फ्लाईओवर बनने के बाद लोगों को जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी, वहीं वाहन फर्राटा भरते हुए गुजरेंगे। धनघटा क्षेत्र के निवासी रविंद्र कुमार, बालमकुंद आदि ने कहा कि फ्लाईओवर बनाने का कदम सराहनीय है। इससे सफर में आसानी होगी।
विज्ञापन


धनघटा चौराहे पर फ्लाईओवर बनाने का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा गया है। जल्द ही केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्रालय की टीम सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
- महेंद्र सिंह तंवर,
डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें