संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला पंचायत सदस्य राम सुरेश चौरसिया ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में सिकरी, देवरिया गंगा और विश्वनाथपुर में बारिश से हुई फसलों के नुकसान के बारे में बताते हुए कहा कि बारिश से किसानों की पूरी लागत चली गई। बैंक द्वारा लिए गए केसीसी ऋण की किश्त जमा करने जैसी समस्या उत्पन्न हो गई है। बैक कर्ज, ब्याज व किश्त अगले वर्ष तक न लिया जाए। तत्कालीन आपदा राहत प्रदान किया जाए और फसल बीमा कंपनी को निर्देश दिया जाए कि नुकसान हुए फसल का भुगतान तत्काल करे। जिससे किसान आंदोलित न होे। इस दौरान अमरजीत चौधरी, बलवीर, अमित कुमार, जगरनाथ व अन्य मौजूद रहे।