रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा व विद्यालयों का निरीक्षण शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी ने किया। पांच शिक्षक अनुपस्थित मिले। बच्चे बाहर घूमते दिखे।
खंड शिक्षा अधिकारी जनार्दन यादव कंपोजिट विद्यालय बरगदवा पहुंचे जहां बच्चे घूम रहे थे। वही इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, सहायक अध्यापक अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार व शिक्षामित्र अवधेश पांडेय अनुपस्थित रहे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय गौरापार उर्फ गौससिंहपुर पहुंचे जहां इंचार्ज प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार अनुपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय पिपरही पहुंचे तो सभी शिक्षक उपस्थित मिले और परीक्षाएं चल रही थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय शकूरचक पहुंचे तो बच्चे व्यवस्थित बैठकर परीक्षा दे रहे थे और शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन करते दिखे। कंपोजिट विद्यालय चकिया पहुंचे तो यहां अच्छी व्यवस्था दिखी। बच्चे ग्राउंड में बैठकर परीक्षा दे रहे थे। छात्रों से खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रश्न पूछे तो तुरंत उत्तर दिया। शिक्षा की गुणवत्ता हुआ व्यवस्था देख प्रधानाध्यापक बलबीर यादव व सहायक अध्यापक रंजीत कुमार सहित सभी शिक्षकों की प्रशंसा की। छात्राओं ने रंगोली बनाई थी। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।