फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के चलते पांच सफाई कर्मी निलंबित

Sat, 21 Nov 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेलहर ब्लॉक क्षेत्र के हटवा और बेलहर कला गांव में तैनात पांच सफाई कर्मियोंको डीपीआरओ ने शनिवार को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने यह कार्रवाई एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर की। आरोप है कि सफाईकर्मी अपने तैनाती स्थल पर काम करने के लिए नहीं जाते हैं। बगैर काम किए ही वेतन का आहरण कर लेते हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ राम अग्रे सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत बेलहरकला एस बी सिंह ने रिपोर्ट दिया है कि क्षेत्र के हटवा गांव में तैनात सफाई मुुरारी प्रसाद और जवाहिर काम करने नहीं जाते हैं।
 इसी तरह बेलहर कला गांव में तैनात सफाई कर्मी द्वारिका प्रसाद, रामफेर और अरविंद कुमार गौड़ भी काम करने गांव में नहीं जाते हैं। एडीओ पंचायत जांच करने उन गांवों में गए थे तो गांव के लोगों ने ऐसी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जांच के दौरान गांव में गंदगी मिली थी और साफ-सफाई का घोर अभाव था। दायित्व के प्रति लापरवाही और बिना काम किए ही वेतन का आहरण कर लेना उचित नहीं है। डीपीआरओ ने बताया कि एडीओ पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर सफाई कर्मी द्वारिका प्रसाद, रामफेर, मुरारी प्रसाद, जवाहिर लाल और अरविंद कुमार गौड़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित सफाई कर्मियों को ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें