फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नकल करते पकड़े गए पांच विद्यार्थी रस्टीकेट

Thu, 10 Jul 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की बीएड परीक्षा बृहस्पतिवार से शुरू हो गई। परीक्षा के लिए छह महाविद्यालयों को केंद्र बना गया है। जहां पर 32 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एचआरपीजी कॉलेज में 16 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं विश्वविद्यालय के आंतरिक सचल दल ने पांच विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है, जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बीएड प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परीक्षार्थियों के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए है। जहां पर 32 महाविद्यालयों के 4413 परीक्षार्थी नामांकित हैं। जिसमे 2297 छात्राएं और 2116 छात्र हैं। इन केंद्रों में एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद, पंडित सूर्यनारायण चतुर्वेदी महाविद्यालय नाथनगर, प्रेमलता महाविद्यालय अछिया, जीपीएस महाविद्यालय खलीलाबाद, प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद और गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय भुजैनी शामिल हैं। सभी केंद्रों पर सुबह सात बजे से परीक्षा शुरू हुई।
नोडल एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा छह केंद्रों पर शुरू हुई है। आंतरिक सचल दल ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से नामित पर्यवेक्षक डॉ. शशिकांत राव एवं डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डॉ. शशिकांत राव ने बताया कि प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में दो परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। जिसमे एक छात्रा शामिल है। इसी तरह से जीपीएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो छात्र और कपिल देव गंगा देव तिवारी महाविद्यालय में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा गया है। जिन्हें रस्टीकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें