फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बीडीसी की हत्या में पांच नामजद

Sat, 06 Feb 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि धनघटा  क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी राकेश उर्फ गुड्डू पाल  शुक्रवार को अपनी निजी जीप से इलाहाबाद गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

 क्षेत्र के कम्हरिया घाट के निकट बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के भाई राजेश पाल ने गांव के भाष्करपाल से पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए उज्जवल पाल पुत्र अमरेंद्र पाल, अमरेंद्र पाल पुत्र नरसिंह पाल, प्रवीण पाल पुत्र भाष्कर पाल, अतुल सिंह पुत्र जयराम सिंह निवासी कोडैचा थाना धनघटा तथा एक अन्य के विरुद्व हत्या का केस दर्ज कराया है।
 एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  इधर घटना को लेकर पीड़ित परिजन सदमें में थे।
 दूसरी तरफ आरोपी के परिजन भय के कारण घर में ताला बंद कर कहीं चले गए। एसओ धनघटा आरडी मौर्या ने बताया कि पूर्व बीडीसी के शव का दाह संस्कार परिजन रविवार को किए जाने की जानकारी दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पर्याप्त पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें