फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अलग-अलग सड़क हादसे में पांच जख्मी, हालत गंभीर

Thu, 23 Oct 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसे में पांच लोग जख्मी हो गये। स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस की मदद से उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। वही जयपुर से मधुबनी बिहार जा रही अनियंत्रित कार पलट गई लेकिन सवार सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे नवीन सब्जी मंडी के पास मंगलवार की देर रात को कार चालक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे उसे काफी गंभीर चोट आया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। घायल की पहचान गुड्डू चौधरी, बबलू और सिकंदर निवासी मलोरना के रूप में हुई। वहीं बुधवार को दोपहर 12 बजे बाइक पर सवार भुजैनी चौराहे को पार करके निजी अस्पताल की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने ठोकर मारकर मौके से फरार हो गई।
घटना में बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र स्थित मझौवा गांव निवासी राम किशोर (28 वर्ष) पुत्र राम प्रकाश व रामदेव (70 वर्ष) पुत्र बलिकरन के रूप में हुई। चुरेब ओवरब्रिज के पास बुधवार को दोपहर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

कांटे चौकी प्रभारी राम वशिष्ठ ने बताया कि कार में शिवकुमार ठाकुर (पुत्र स्व. दिगंबर ठाकुर), उनकी पत्नी विमला ठाकुर, पुत्र पीयूष कुमार और रिश्तेदार अनीता ठाकुर सवार थे। सभी महादेव थाना फूलपुर पारस जनपद मधुबनी (बिहार) के निवासी हैं और जयपुर से मधुबनी जा रहे थे। हादसे में कार सवार सभी चारों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें