- तीन साइकिल, चार काटने वाली मशीन व पंपिंग सेट जलकर नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। धनघटा क्षेत्र के पचरा (डिहवा) गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें पांच झोपड़िया जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान झोपड़ी रखा सामान नष्ट हो गया।
पचरा (डिहवा) निवासी राजू पुत्र टिनटिन यादव की झोपड़ी में सोमवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की तब तक आग सभाचन्द, दीपचन्द, सुभारत, रामलुटावन की झोपड़ी को चपेट में ले लिया। आग से झोपड़ी में रखे तीन साइकिल, चारा काटने वाली मशीन, भूसा, दो पंपिंग सेट मशीन सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से नुकसान का आकलन करने के लिए कोई भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचा था।