- एसओजी और पुलिस टीम ने कटार मिश्र के पास से दबोचा
- सात चोरी की घटनाओं का एएसपी ने किया खुलासा
- खलीलाबाद, धनघटा और बस्ती में कई स्थानों से चुराई बाइक को बेचते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की छह बाइकों को बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसओजी प्रभारी एवं धनघटा थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके सात चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस में घटना का खुलासा करते हुए जानकारी दी। एसपी की तरफ से टीम को 20 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक एसओजी सर्वेश कुमार राय एवं धनघटा थाना संयुक्त पुलिस टीम ने तीन नवंबर को कटार मिश्र के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस टीम ने चोरी की सात घटनाओं का अनावरण किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन लोगों का एक संगठित गिरोह है। जो अपने लाभ के लिए कुछ समय से खलीलाबाद, धनघटा एवं बस्ती में विभिन्न स्थानों से बाइक चुराकर बेचते हैं। कुछ गाड़ियां पुलिस की चेकिंग के दौरान छोड़कर भाग गए थे। तीन बाइक को बेचने के इरादे से जा रहे थे तभी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर विधिक कार्रवाई करते हुए सभी के खिलाफ थाना धनघटा में अभियोग पंजीकृत करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
अयोध्या चौरसिया पुत्र लालजी चौरसिया निवासी जखनी थाना कोतवाली, शुभम विश्वकर्मा पुत्र विनोद विश्वकर्मा निवासी शिवा कालोनी अस्पताल चौराहा थाना कोतवाली जनपद बस्ती, आजाद राजभर पुत्र मुन्नी राजभर, प्रवेश कुमार प्रजापति पुत्र रामकुबेर प्रजापति निवासीगण ग्राम जमिरा, उज्जवल यादव पुत्र नित्यानन्द यादव निवासी ग्राम चोलखरी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर।
इन घटनाओं का हुआ खुलासा
उमेश पुत्र रामनेवास ग्राम डड़वा थाना महुली, मोहम्मद ताहिर पुत्र स्वर्गीय फखरुल हसन निवासी छितही थाना महुली, भोला प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल ग्राम कूरी बाजार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, बैजनाथ पुत्र हनुमान चौहान निवासी बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद, हरदिया चौराहा थाना कोतवाली जनपद बस्ती से चोरी की बाइक, पानी टंकी कटरा थाना कोतवाली बस्ती के पास से चोरी, एचआर डिग्री काॅलेज खलीलाबाद के सांमने से चोरी की गई स्कूटी का खुलासा पुलिस टीम ने किया है।