हर नागरिक का फिट रहना जरूरी : डीएम
फिट इंडिया के तहत जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम
जिला अस्पताल में टीवी पर लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को सुना
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत जिले में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया। जहां पर लोगों को स्वस्थ रहने के तरीके बताए गए। जिला अस्पताल में डीएम ने टीवी पर पीएम नरेंद्र मोदी के संदेश को सुना और लोगों को फिटनेस बनाए रखने के तरीके बताए।
जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि हिट रहने के लिए फिट रहना जरूरी है। अगर हमारे भारत का हर व्यक्ति फिट रहेगा तो हमारा भारत पूरे विश्व में हिट रहेगा। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपनी फिटनेस बनाए रखें ताकि भारत निर्माण में हमारी पूरी क्षमता का उपयोग हो सके। उन्होंने कहा कि एक फिट तथा एक अनफिट व्यक्ति के काम करने की क्षमता में अंतर साफ देखा जा सकता है। व्यायाम और योग के जरिए ही निरंतर फिट हो सकते हैं। सीएमएस डॉ पंकज टंडन ने भी फिट होने के फायदे गिनाए। सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अधिक से अधिक लोग नियमित दिनचर्या न होने के चलते गैर संचारी रोगों के चंगुल में फंसते जा रहे हैं। इसलिए यह आवश्यक है कि हम अपनी दिनचर्या को नियमित करने के साथ ही योग को भी अपने जीवन में उतारें। इस दौरान वहां बड़ी एलईडी टीवी पर प्रधानमंत्री का संदेश सुनाया गया तथा उस पर विभिन्न रोगों के संबंध में बनाए गए प्रजेंटेशन भी मरीजों को दिखाए गए। इस अवसर पर डॉ संतोष त्रिपाठी, डॉ आरपी राय, डॉ मुबारक अली, जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह, डॉ अजीत तिवारी, डॉ एके चौधरी, डॉ एके सिन्हा समेत, चिकित्सा स्टाफ के लोग नर्स व मरीज भी उपस्थित रहे। इसी तरह से स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय महिला महाविद्यालय, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीजीआईसी खलीलाबाद, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद समेत कई सभी कॉलेेजों में एलईडी टीवी पर सीधा प्रसारण देखा गया।
फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर हुई बैठक
बेलहर। ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट को लेकर ब्लॉक में क्रियान्वन के लिए बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र की शुरुआत की गई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी महावीर सिंह ने की। बैठक में उपस्थित पीआरडी जवानों, ब्लॉक कर्मियों तथा अन्य ग्रामीणों को ग्राम पंचायत अधिकारी अभिनव रवि वत्स ने फिटनेस के लिए प्रेरित करते हुए प्रशिक्षित किया। बीडीओ महावीर सिंह ने सभी को फिटनेस के मूल मंत्र अपनाने पर जोर चाहिए। इस दौरान लोगों को मॉर्निंग वॉक नाटक , संसाधनों से लोगों को जागरूक करना, योग व्यायाम आदि पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रविंद्र सिंह, एडीओ कृषि रक्षा इंद्रमणि, ग्राम पंचायत अधिकारी देव प्रताप सिंह, राजेश पांडेय, सुशील सिंह, श्रवण कुमार पासवान, देवेश गोस्वामी, धर्मराज, रमेश चंद्र सिंह, संतबली, सत्य नरायन, मनीराम यादव, महेंद्र कुमार, राम सजीवन, भगहु प्रसाद, कप्तान, रामशरन, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो है
सेमरियावां में पीआरडी जवानों को शपथ दिलाई
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक मुख्यालय पर फिट इंडिया अभियान के तहत पीआरडी जवानों को एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी ने स्वस्थ रहने की शपथ दिलाई। एपीओ सूर्य प्रकाश चौधरी के साथ ब्लॉक प्रमुख मुमताज अहमद व पीआरडी ब्लॉक कमांडर सर्वेश कुमार गौड़ ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। बताया कि हमे स्वयं स्वस्थ रहने के साथ अपने आसपास के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, रामरूप, राम अवतार, जवाहर लाल, राज तिलक, लाल जी, विरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।