फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पेड से टकराई

विज्ञापन
दुर्गजोत चौराहे पर हादसे के बाद जुटी भीड़ - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, सात घायल
बखिरा क्षेत्र के दुर्गजोत चौराहे पर हुई घटना
एक की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर किया
अमर उजाला ब्यूरो
नंदौर। बखिरा थाना क्षेत्र के दुर्गजोत चौराहे पर बृहस्पतिवार को बीएमसीटी मार्ग से बस्ती से नंदौर बाजार की तरफ आ रही एक निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मेंहदावल लाया गया। जहां पर एक की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बस्ती से एक प्राइवेट बस सवारी लेकर बीएमसीटी मार्ग से नंदौर जा रही थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। अभी बस दुर्गजोत चौराहे पर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इससे बस में सवार सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल होने वालों में अंशिका पुत्री हरीश निवासी बेलहर चार वर्ष, गंगा राम पुत्र विश्वनाथ निवासी नंदौर 27 वर्ष, अजमत अली पुत्र जमील निवासी सांथा, शीला पत्नी दीनानाज्ञ निवासी खरवनिया, राज पुत्र हरिराम निवासी बौरव्यास, मंजू निवासी बौरव्यास और सरिता पत्नी कोमल निवासी बेलवाठकुराई शामिल हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां पर सरिता की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दुर्गजोत चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि बस काफी तेज गति से चल रही थी। इस वजह से वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सभी घायलों को सीएचसी मेंहदावल में भर्ती कराया गया है। उपचार चल रहा है। एक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें