फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 15 जून तक तालाबों की सफाई कर लें मत्स्य पालक

Mon, 29 Apr 2024 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 1400 तालाबों मछली पालन होता है
विज्ञापन


संतकबीरनगर। मत्स्य पालक 15 जून तक तालाबों की सफाई कर लें। तालाबों की सफाई के लिए अच्छा समय है। बरसात के मौसम से पहले तालाबों की सफाई से मछलियों की उपज अच्छी होती है और आमदनी अच्छी होगी। जून के अंतिम सप्ताह से तालाबों में मछलियों के लिए बीज डाले जाएंंगे। यह जानकारी कार्यकारी अधिकारी मतस्य विजय कुमार ने दी।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि जनपद में 1400 तालाबों में मछलियों का पालन होता है। प्रति हेक्टेयर तालाब में 60 क्विंटल मछलियां पाली जाती हैं। इससे मत्स्य पालकों को छह से सात लाख की आमदमी भी होती है। कार्यकारी अधिकारी मतस्य ने बताया कि मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से मत्स्य पालकों के लिए प्रधानमंत्री मतस्य संपदा योजना है। इससे मत्स्य पालकों को मछली पालन के लिए तीन लाख का ऋण दिया जाता है। कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने बताया कि पालक तालाबों को चूने से उपचारित कर सुसज्जित कर लें। 15 जून के बाद तालाबों में मछली के बीज डाले जाएंगे। तालाब अच्छा होगा तो मछलियों की उपज भी अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें