फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी, कपड़ा व अनाज जला

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी, कपड़ा व अनाज जला
विज्ञापन

- मगहर के काजीपुर मोहल्ले का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली अंतर्गत मगहर कस्बे के काजीपुर मोहल्ले में शनिवार देर रात एक व्यक्ति के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर टिन शेड में रखा कपड़ा व गेहूं जल गया। मोहल्ले के लोगों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

नगर के काजीपुर धोबी टोला निवासी बगेदू कन्नौजिया का एक दूसरा मकान काजीपुर के गांधी आश्रम वार्ड में स्थित है। जहां पर बगेदू अपने पूरे परिवार के साथ निवास करते हैं। इस मकान में कपड़ा धोने का पैतृक व्यवसाय भी करते हैं। बगेदू कन्नौजिया ने बताया कि मकान की छत पर टिन शेड डाला गया है। जिसमें कपड़े की धुलाई कर माड़ आदि लगा कर उसे प्रेस कर तैयार करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार रात भोजन करने के बाद परिवार के सभी सदस्य सोने चले गए। रात में लगभग दो बजे अचानक से छत से कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी। उसके बाद छत पर जाकर देखा तो बिजली के तार में शार्ट सर्किट होने से आग लगी है। उसके बाद शोर मचाकर लोगों को बुलाया गया और आग को बुझाने का प्रयास किया गया। काफी मेहनत के बाद आग पर काबू जा सका। आग की चपेट में आने वाले ग्राहकों के कपड़े और परिवार के भी कपड़े जल गए। इसके अलावा कमरे में रखा अनाज भी जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें