फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगुआ गांव में पीपल के पेड़ में लगी आग, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगुआ गांव में पीपल के पेड़ में लगी आग, मची अफरा तफरी
विज्ञापन

- दमकल और गांव के लोगों के सहयोग से आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम नगुआ के आबादी क्षेत्र में वर्षों पुराने पीपल के पेड़ में आग लग गई। जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसी तरह परमेश्वरपुर, शनिचरा बाबू और छितही गांव की दलित बस्ती के निकट खेत के डंठल में भी आग लग गई थी। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन

नगुआ गांव के बीचों बीच आबादी एरिया में वर्षों पुराना पीपल का पेड़ है। जिस पर लोग आस्था के अनुरूप पूजा पाठ करते हैं। शुक्रवार दोपहर पेड़ में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के झोंके के साथ आग की बढ़ती लपट देखकर ग्रामीण चौंक गए। वहीं गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंच गया। दमकल वाहन के पाइप से ग्रामीणों के सहयोग से ऊंचाई तक पानी की बौछार मारकर आग बुझाई गई। इसी तरह तेज हवा की रफ्तार के बीच परमेश्वरपुर, शनिचरा बाबू और छितही गांव की दलित बस्ती के निकट खेत के डंठल में भी आग लग गई थी। ग्रामीणों ने बाल्टी में पानी तथा पंपिंग सेट से आग बुझाने में काफी जद्दोजहद किया। तब जाकर आग को नियंत्रित किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें