फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धनघटा में अग्निशमन केंद्र चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। जिले की प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शनिवार को धनघटा तहसील के सिरसी में बने अग्निशमन केंद्र को विभाग को हस्तांतरित कराया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि अत्याधुनिक यंत्रों से लैस अग्निशमन केंद्र के संचालन से क्षेत्र को आपदाओं से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नए केंद्र के संचालन से क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर समय रहते काबू पाने में मदद मिलेगी। लोगों के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि जीवन की रक्षा सबसे बड़ा कार्य है और इसे पूरी निष्ठा और तत्परता से निभाने वाले अग्निशमन कर्मी सच्चे नायक हैं।
इस अवसर पर विधायक धनघटा गणेश चन्द चौहान, एसडीएम धनघटा रविकांत चौबे, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, बब्बन शर्मा, गणेश पांडेय, अशोक यादव उर्फ साधु यादव, ओमप्रकाश राय, नितेश राय, संजय बहादुर सिंह राठौर, राम आशीष मौर्य, घनश्याम सिंह, शिवेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें