फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसडीएम व सीओ के देखरेख में लाइब्रेरी कोचिंग सेंटर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हृदयराम त्रिपाठी, सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय, अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव तथा संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भवन में अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता, आपातकालीन निकास मार्ग, बिजली सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालकों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जहां भी कमियां मिलीं, उन्हें जल्द दूर करने के लिए कहा गया।
अधिकारियों ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कोचिंग सेंटर एवं लाइब्रेरी संचालकों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करना होगा। नियमों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें