फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध संबंध का विरोध करने पर मकान में लगाई आग, दुकान भी तोड़ी

Mon, 01 Jan 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से अवैध संबंध बनाने के विरोध पर कुछ मनबढ़ों ने शनिवार की देर रात झोपड़ी में आग लगा दी। साथ ही छोटी दुकान में लगे शीशे को तोड़ दिया। घटना की लिखित सूचना पीड़ित पति ने धनघटा पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

धनघटा पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित ने लिखा है कि मोहल्ले का एक युवक उनकी पत्नी से आए दिन मोबाइल से बात करता था। जब इसकी जानकारी हुई तो उसने रविवार को इसका विरोध किया। इस पर खार खाए एक मनबढ़ किस्म के व्यक्ति ने अपने कुछ सहयोगियों के साथ देर रात उसके घर पर धावा बोल दिया। फूस के घर में आग लगा दी। इससे सामान जल गया। इसके साथ ही दुकान में लगे शीशे को तोड़ दिया और उसे जान से मारने के लिए दौड़ा भी लिया। इससे वह दहशत में है। घटना की लिखित सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें