संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मड़या मोहल्ले से शनिवार को दिन में साइकिल लेकर निकला मानसिक रूप से कमजोर किशोर वापस घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने किशोर की काफी खोजबीन की। इसके बाद भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया। थकहार कर परिजनों ने मामले में पुलिस की मदद के लिए तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि मड़या निवासी अनिल सिंह ने प्रार्थनापत्र दिया है कि उनका बेटा प्रिंस सिंह 15 वर्ष मानसिक रूप से कमजोर है। 30 दिसंबर को बेटा दिन में घर से साइकिल लेकर निकला था जो अब तक वापस नहीं आया। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल ने बताया कि मामले में गुमशुदगी का केस दर्ज करके लापता किशोर की तलाश के लिए सोशल मीडिया, डीसीआर आदि अन्य माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।