फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खपरैल में लगी आग, सामान नकदी और जेवर नष्ट

Sat, 21 Jun 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
उसराशहीद गांव में रिहायशी खपरैल में आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी
विज्ञापन
सेमरियावां। शुक्रवार की रात में दुधारा थाना क्षेत्र के उसरा शहीद गांव में घर के चूल्हा से तीन रिहायशी खपरैल में आग लग गई। आग से अनाज, बिस्तर, कपड़ा, नगदी, जेवर जल कर राख हो गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंची दमकल व गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में एक व्यक्ति का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात में उसरा शहीद गांव के नेसार अहमद के खपरैल के घर में लकड़ी चूल्हा पर भोजन बनाकर परिजन सो गए। रात करीब दो बजे चूल्हे पर रखी लकड़ी में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिजनों के चीख पुकार से गांव वाले जुट गए। लोग आग बुझाने प्रयास में जुट गए। आग से निसार अहमद खपरैल जल गया और इसमें रखा दस हजार नगदी, जेवर, कपड़ा, अनाज सबकुछ जलकर राख हो गया।
आग ने बगल में सटे मोहम्मद शमीम के घर को भी चपेट में ले लिया। इनका भी सब कुछ जलकर राख हो गया। आग ने अब्दुल अहद के खपरैल घर को भी क्षति पहुंचाई है। गांव के इरशाद अहमद ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन दल की टीम व गांव वालों के सहयोग आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने में बबलू पुत्र ओबैदुर्रहमान का हाथ पैर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें