संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को शादी अनुदान समिति पिछड़ा वर्ग की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने कुल वार्षिक लक्ष्य 1200 के सापेक्ष 137 पात्र आवेदनों पर भुगतान के लिए सहमति प्रदान की।
डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने विभाग से संबंधित कार्यों एवं योजनाओं को समय से पूर्ण करते हुए विकास कार्यों की प्रगति को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। जिससे जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे। इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, डीआईओएस हरिश्चंद्र नाथ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, मुरलीधर आदि उपस्थित रहे। संवाद