फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sat, 15 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बेलहरकला के वार्ड नं एक में जला हुआ घर । स्रोत - ग्रामीण - फोटो : घटना स्थल पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
बेलहर। बेलहर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन के एक युवक की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। परिवार के समक्ष आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे रामकुमार के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़ा समेत सारा सामान जल गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में सब कुछ जल गया। अगल बगल के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इससे दूसरे मकान में आग लगने से बच गया। राम कुमार के पास पूरा परिवार है और सभी इसी में रहते थे । लेकिन आग की घटना से सब कुछ बर्बाद हो गया। आग के घटना की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है। लेकिन राजस्व विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। संवाद

बेलहरकला के वार्ड नं एक में जला हुआ घर । स्रोत - ग्रामीण- फोटो : घटना स्थल पर जुटी भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें