फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंद पड़ी संतकबीर सूती मिल परिसर में लगी आग

Sun, 06 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर के कताई मिल परिसर में लगी आग को बुझाते कर्मी
विज्ञापन
मगहर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत मगहर कस्बे में स्थित वर्षों से बंद पड़ी संतकबीर सूत कताई मिल परिसर में शनिवार दोपहर में अचानक आग लग गई। जिससे परिसर में लगे पेड़ जल गए। सूचना पर पहुंची अग्निशमन ने तत्काल आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत मगहर में स्थित संत कबीर सहकारी सूती कताई मिल जो विगत कई वर्षों से बंद पड़ी हुई है। मिल परिसर के पिछले हिस्से में पेड़ लगाए गए हैं। उसी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में अचानक से धुआं उठने लगा। जिसे देख मिल की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी फुलमन यादव, संतोष कुमार गुप्ता, अजय कुमार, पीआरडी जगदीश यादव ने आग को बुझाने के साथ ही मगहर चौकी पुलिस को आग लगने की सूचना दी।
इस घटना से अग्निशमन दल को चौकी इंचार्ज मनीष जायसवाल के द्वारा तत्काल अवगत कराया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के प्रभारी अशोक कुमार यादव अपने साथियों एवं दमकल वाहन के साथ मौके पर पहुंचकर मिल परिसर में लगी आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इसके साथ ही किसी भी बड़ी घटना को होने बचा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें