सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र भाटापारा में बुधवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पशु शेड में बंधी 27 बकरे व बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। साथ ही चार मुर्गा, एक मोटर साइकिल, पांच सौ नकदी, बैट्री, आधार कार्ड जल कर राख हो गया। एक बकरी गंभीर से झुलस गई, जिसका उपचार किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार सदर जनार्दन मौर्या राजस्वकर्मियों के साथ पहुंचे तथा पीड़ित से घटना की जानकारी ली। मृतक बकरियों को पशु डाॅक्टर से पोस्टमार्टम कराने को कहा।
बाघनगर गांव के अलबाब हुसेन पुत्र तसौव्वर हुसेन बाघनगर बाजार के दक्षिण तरफ भापटारा में छप्पर डालकर पशु शाला बना रखा है। वह पशु शाला में बकरी व मुर्गा पालन करते है। पशु शाला में 31 बकरा बकरियों मौजूद रही। वह रात में पशुशाला भी सोता भी है। पशुपालन से वह परिवार का भरण-पोषण करता है।
पीड़ित के अनुसार बुधवार को भोर में लगभग साढ़े तीन बजे अचानक छप्पर धूं-धूं करके जलने लगा। इस दौरान वह सो रहा था। अचानक जलते छप्पर को देखकर वह किसी तरह बाहर भागा तथा वहां से बकरियों को निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक सबकुछ जलकर राख हो गय। आग से 15 बकरा, पांच बकरी, सात बकरी के बच्चे की झुलसने से मौत हो गई। चार मुर्गा भी जल गाए। मात्र चार ही बकरियां बाहर निकल पाई। पशुशाला में रखी मोटरसाइकिल, मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान जल गया। कुछ मिनट में ही सबकुछ जल कर राख हो गया। किसी तरह से लोगो ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि पशुशाला में विद्युत कनेक्शन भी नही है। किसी तरह का कोई अलाव भी नहीं जला रहा था। आग कैसे लगी यह इसको लेकर काफी संशय बरकरार है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि रूकने का नाम नहीं ले रही थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर भी दी है।
तहसीलदार सदर जनार्दन मौर्य ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा पीड़ित से जानकारी ली गई है। जली बकरियों टा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।