फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: झोपड़ी में लगी आग, दो झुलसे

विज्ञापन
बंधूपुर में झोपड़ी में लगी आग । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाथनगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम बंधुपुर में बुधवार की देर शाम अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग गई। बंधे मवेशियों के बचाव के दौरान गृहस्वामी समेत दो लोग झुलस गए। वहीं गाय चपेट में आकर झुलस गई। जबकि झोपड़ी का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना देने के बाद काफी देर में दमकल वाहन पहुंचा।
ग्राम बंधुपुर निवासी छोटेलाल पुत्र राम कुमार का परिवार रिहायशी झोपड़ी में किसी तरह जीवन यापन कर रहा था। बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों से छोटेलाल की झोपड़ी में आग लग गई। काफी ऊंचाई तक आग की लपट देख हर कोई बचाव के लिए दौड़ पड़ा। चीख पुकार से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ग्रामीण सीमित संसाधन से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन भड़की आग फैलने लगी। इसी दौरान गृहस्वामी छोटेलाल के साथ पड़ोसी राम चंद्र पुत्र राम दौड़ दुसाध सामान बाहर निकाल रहे थे। इसी दौरान राम चंद्र जब बंधी गाय के रस्सी काटकर बचने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान आग की लपट का गोला उसके ऊपर गिर गया। यह दृश्य देखकर हर कोई खौफजदा हो गया। झोपड़ी में रखा सारा सामान बिस्तर, कपड़ा, बर्तन सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष लालचन्द्र के नेतृत्व में ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें