संतकबीरनगर। शहर के टीचर्स काॅलोनी में स्थित एक ऑटो पार्ट की दुकान में दीपक जलने से आग लग गई। नतीजा यह हुआ कि हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया ।
विज्ञापन
टीचर्स काॅलोनी में गोपाल कृष्ण वैश्य की श्याम ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार देर शाम दीपक जलने से दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।