फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कोनी गांव में जमीन पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया। पीड़ित ने पड़ोसियों पर जमीन पर जबरन निर्माण कराने, विरोध करने पर मारपीट करने, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोनी गांव निवासी अंबरीश चंद्र पांडेय के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे उनके पड़ोसी गोपाल कृष्ण पांडेय उर्फ बाबू राम पांडेय, कृष्ण प्रताप पांडेय और सत्यभामा पांडेय उनकी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने यूपी-112 पर सूचना देने के लिए फोन किया तो आरोपियों ने उनका मोबाइल तोड़ दिया और भागते समय ईंटश्कसी तरह वहां से भागने पर आरोपियों ने ईंट-पत्थर चलाते हुए हमला किया और दोबारा गांव में दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें