संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के डारीडीहा पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, कुर्थिया गांव निवासी राहुल निषाद पुत्र स्व. सुरेश निषाद शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे बाइक से डारीडीहा पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में राहुल की मौत हो गई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। संवाद