फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेट्रोल पंप से बाइक चोरी, पीड़ित के तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भगठान चंदहर निवासी बजरंगी पुत्र सिद्धू ने तहरीर में बताया कि 21 जुलाई को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बड़गो स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक नहीं थी। आसपास तलाश करने और जानकारी जुटाने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। कोतवाल जय प्रकाश दूबे का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें