फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में हुए मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी के पास 22 अक्तूबर की रात सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोरखपुर और लखनऊ के अस्पतालों में कई दिनों तक उपचार के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना के करीब 27 दिन बाद मृतक की पत्नी ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि गरथवलिया गांव निवासी मालती देवी ने तहरीर में बताया कि उनके पति राधेश्याम 22 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से खलीलाबाद से घर लौट रहे थे। नवीन सब्जी मंडी के पास पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। कुछ दिन उपचार के बाद परिजन उन्हें लखनऊ ले गए, जहां 28 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई। वहां पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई गई।
विज्ञापन


मालती देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी। क्रियाकर्म और स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह 18 नवंबर को कोतवाली पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें