संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र में 15 अक्तूबर की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार फर्नीचर कारोबारी विनोद शर्मा (42) की मौत हो गई। अमया और मुसरद गांव के बीच सड़क पर यह हादसा हुआ। विनोद शर्मा पचपोखरी में दुकान चलाते थे और घर लौट रहे थे।
टक्कर के बाद चालक भाग गया। राहगीरों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। विनोद गंभीर रूप से घायल थे और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। भाई दीपक शर्मा ने दुधारा थाने में तहरीर दी है। एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवादर