फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में हुई मौत के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में सड़क पार करते समय पूर्व में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 52 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम और पंचायतनामा कराया। मृतका के पति ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बंजरिया निवासी सजनलाल यादव ने पुलिस को जानकारी दिया कि उनकी पत्नी फुलमती 52 वर्ष 23 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे किसी काम से बाजार जा रही थीं। वह एक मैरेज हाल के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बघौली-पिपरा बोरिंग रोड की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में फुलमती गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। पति का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने बिना हॉर्न बजाए लापरवाही से वाहन चलाया। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें