फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दुकानदार से छिनैती मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के भिरवा मोड़ पर मोबाइल दुकानदार से लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस घटना में कारोबारी समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार देवकली गांव निवासी कृष्ण कुमार पुत्र मोल्हू राम 14 जुलाई को खलीलाबाद से अपनी मोबाइल की दुकान के लिए सामान लेकर बभनी चौराहे जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में भिरवा मोड़ पर तीन युवक, जो शराब के नशे में थे, उनकी बाइक रुकवाकर छिनैती का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें