फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने सड़क हादसे के एक मामले में वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला करीब सात माह पहले हुई दुर्घटना से जुड़ा है। इसमें एक व्यक्ति के पैर की चार अंगुलियां टूट गई थीं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ग्राम पड़रहा, थाना महुली निवासी पुष्पा ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि 15 दिसंबर 2025 की सुबह करीब आठ बजे मेंहदावल बाईपास, खलीलाबाद के पास वाहन चालक ने उनके भाई के पैर पर वाहन चढ़ा दिया। हादसे में उनके भाई के पैर की चार अंगुलियां टूट गईं।
मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने प्रार्थनापत्र स्वीकार करते हुए संबंधित थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव को सौंपी गई है। जांच के दौरान वाहन चालक की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें