फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट और जानमाल की धमकी देने के मामले में तीन पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना कोतवाली में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मारपीट और जानमाल की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। क्षेत्र के उड़सरा गांव निवासी अधिवक्ता रवींद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार को खलीलाबाद जा रहे थे। औरंगाबाद के समीप सामने से आ रहे एक वाहन बगल से सटकर गुजरा।
विज्ञापन

अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने वाहन चालक को तेज रफ्तार से वाहन न चलाने की बात समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि अतरौरा गांव निवासी वाहन चालक आलोक ने उन्हें गालियां देते हुए अपने मित्र राॅकी और एक अज्ञात को फोन कर बुला लिया और तीनों ने मिलकर अधिवक्ता को मारापीटा।
मौके पर पहुंचे लोगों के बीच-बचाव करने पर तीनों जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने इस मामले में आलोक, राॅकी और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें