फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शादी का झांसा देकर युवती से छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 30 Jul 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गोरखपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर प्रेम संबंध बनाने और देर रात घर पहुंचकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गोरखपुर जिले के सहजनवां थाना क्षेत्र के नेवासे गांव निवासी मोहम्मद कैफ अपने रिश्तेदारों के यहां उसके गांव आता-जाता था। इसी दौरान उसने शादी का वादा कर युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होती रही। आरोप है कि 27 जुलाई की रात करीब 12 बजे आरोपी उसके घर पहुंचा। उस समय युवती घर के बाहर सो रही थी। युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और उसके कपड़े खींचने लगा। विरोध करने और शोर मचाने पर उसने युवती का मुंह दबा दिया। किसी तरह युवती ने खुद को छुड़ाकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी बाइक से फरार हो गया। इस घटना से उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें