फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर चलाए ईंट-पत्थर, सात पर प्राथमिकी

Thu, 30 Jul 2026 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बरी गांव में पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति और उसके बेटे पर लाठी-डंडों व ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरी गांव निवासी मोहित प्रसाद ने दर्ज कराई गई तहरीर में बताया कि 27 जुलाई की शाम करीब आठ बजे वह टुंगपार स्थित अपनी दुकान से घर लौट रहे थे। आरोप है कि जैसे ही वह गांव में विक्रम के घर के सामने पहुंचे पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सात लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उनके बेटे शिवम को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने मोहित प्रसाद की तहरीर के आधार पर आरोपी विक्रम, राम मिलन, विजयधारी, शिवम, अतुल, आलोक और दयाराम निवासी बरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें