फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में 10 नामजद व 10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर बुधवार रात मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जाती है। घटना की सूचना पर पुलिस ने 10 नामजद 10 अज्ञात पर बलवा, मारपीट का रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

पहली घटना थाना क्षेत्र के शनिचरा बाबू चौराहे पर घटी जहां बृहस्पतिवार की देर रात थाना क्षेत्र के ही ग्राम अछती निवासी अंजनी त्रिपाठी व उनके पति अनूप कुमार त्रिपाठी कार सवार दंपति को पैसे के लेनदेन की बात को लेकर लोग घेर का मारपीट करके घायल कर दिया तथा जान माल की धमकी देते हुए घटनास्थल से फरार हो गए घटना के बाद आसपास के ग्रामीण चौराहे पर जुट गए। पुलिस ने पीड़ित अंजनी त्रिपाठी की तहरीर पर मानपुर निवासी शमशाद दिलशाद पुत्र मोहम्मद इब्राहिम व पलटन दिलदार पुत्र अज्ञात तथा 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
दूसरी घटना स्थानीय कस्बा महुली की है जहां नूरी पुत्री सिराज के तारीख पर पुलिस गांव के ही इरफान बिलाल शमशाद पुत्र यासीन दिलानी पुत्र इरफान चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का रिपोर्ट दर्ज किया है। तीसरी घटना ग्राम लहरी सुअरहा की है जहां बुधवार की रात ओनविलाई निवासी जगदीश पुत्र गुरु चरन बाजार करके लहरी गांव से अपने घर ओनियाना आ रहे थे रात 9 बजे के लगभग पुरानी रंजिश को लेकर लहरी के पास रोककर कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उन्हें लाठी डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया घटना की सूचना पुलिस ने लहरी निवासी उपेंद्र पुत्र हंसू के विरुद्ध मारपीट का रिपोर्ट दर्ज किया है
विज्ञापन

चौथी घटना ग्राम हटवा की है जहां शराब के नशे में धुत रामजीत से भूसा भरने को लेकर रमेश से मारपीट हो गई जिसमें दोनों को चोट लगी है। पुलिस ने रामजीत के तहरीर पर रमेश के विरुद्ध मारपीट का रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें