लोहरौली। बांस के डंडे को लेकर हुए विवाद में महिला और सास की पिटाई के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्रभारी निरीक्षक बेलहर कला को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में सावित्री पत्नी किशन लाल निवासी बेलवा ठकुराई थाना बेलहर कला ने लिखा है कि 15 अप्रैल को दिन में 8 बजे के सुबह बास के डंडे के विवाद को लेकर उसकी जेठानी उमा पत्नी श्रीकृष्ण तथा उसकी तीनों लड़की ने मारपीट की। तहरीर पर जेठानी तथा उसकी लड़कियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बेलहर कला अनिल कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है।