फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पूर्व प्रधान के घर पर चढ़कर गाली-गलौज की, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के बारीडीहा गांव में पूर्व ग्राम प्रधान मंजू चौरसिया को फोन पर धमकी देने और घर पर चढ़कर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने विजय प्रकाश और उसके सहयोगी रत्नेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार छह सितंबर की रात करीब नौ बजे गांव निवासी विजय प्रकाश ने अपने सहयोगी रत्नेश को शराब पिलाकर उनके घर भेजा। आरोप है कि दोनों ने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस भी पहुंची।
पूर्व प्रधान ने आरोप लगाया कि उनके पति को भी कई बार फोन पर धमकी दी गई है। छह जुलाई को मोबाइल पर धमकी देने की बात कही गई है, जिसकी वॉयस रिकॉर्डिंग होने का भी दावा किया गया है।
विज्ञापन

तहरीर में यह भी आरोप है कि आरोपी मोबाइल नंबर बदल-बदलकर करीब 20 बार फोन कर धमकी दे चुका है। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें