फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में हुई मौत के मामले में अज्ञात ट्रक चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाने की पुलिस ने हादसे में हुई मौत के मामले में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित रामकेवल पांडेय निवासी कुसमौल थाना सहजनवां गोरखपुर ने बताया कि 11 मार्च को उनका छोटा भाई रामभजन पांडेय आवश्यक कार्य से सहजनवां जा रहे थे। नेशनल हाईवे मगहर दुर्गा मंदिर से लगभग 500 मीटर आगे लखनऊ-गोरखपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने भाई की मोटरसाइकिल में टक्कर मार की, जिससे भाई को गंभीर चोट आई। इस घटना को तमाम लोगों ने देखकर उनके घर पर फोन किया। वह सभी लोग पहुंचे और भाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गोरखपुर ले जाने के दौरान मगहर में भाई की मृत्यु की आशंका हो गई। वहां जाने के बाद डॉक्टर ने बाहर की देखकर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वह शव लेकर वापस आए। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें