लोहरौली। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को दुधारा थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय, मालखाना आदि का जायजा लिया। उन्होंने नवनिर्मित साइबर सेल और महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टर, विवेचना से संबंधित अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए विवेचनाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता हेतु निर्देशित किया। संवाद