फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हादसे में युवकों के घायल होने के मामले में अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में बघौली मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए थे। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर किया गया, जबकि एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी गुलाबचंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में जानकारी दिया कि उनका पुत्र सर्वेश कुमार 28 जून की शाम करीब 7:30 बजे गांव के मनीष कुमार का इलाज कराकर अपने मित्र शुभम कुमार के साथ स्कूटी से खलीलाबाद से घर लौट रहा था। जब वे खलीलाबाद-बघौली मार्ग पर बनकटिया गांव के पास पहुंचे, तभी बघौली की ओर से तेज गति और लापरवाही से आ रही कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सर्वेश कुमार और मनीष कुमार को गंभीर चोटें आईं, जबकि शुभम कुमार को मामूली चोट लगी।
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने सर्वेश और मनीष की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मनीष का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जबकि सर्वेश को वहां से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। शुभम कुमार का जिला अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें