संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी के बेटे मृगेंद्र राम त्रिपाठी ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराइ्र है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृगेंद्र राम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि पांच मई को जवाहर भवन नई दिल्ली में आयोजित एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान राजकुमार भाटी ने ब्राह्मण समाज पर अमर्यादित और अभद्र टिप्पणी की। इससे समाज में आक्रोश है। मृगेंद्र राम ने पुलिस से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाए। कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद